चंबा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) चम्बा भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर तड़ोली के पास पहाड़ी दरकने से आधे घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप्प रही। गनीमत यह रही कि पहाड़ी के मलबे की चपेट में कोई राहगीर या वाहन नहीं आया। रविवार सुबह करीब 9 बजे के करीब यह भूस्खलन हुआ। उस समय सड़क पर कोई वाहन या राहगीर नहीं गुजर रहा था। एनएच बाधित होने के कारण सड़क पर मिंजर मेले के लिए आने वाले सैंकड़ों लोगों के वाहन फंस गए। मेले के लिए जिला व अन्य राज्यों से छोटे- बड़े वाहनों में सवार लोगों को मार्ग बहाल होने का इंतजार करना पड़ा। मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना मिलने के बाद सुबह 9 बजे प्राधिकरण ने अपनी मशीनरी भेज दी। सड़क पर मलबा और बड़े-बड़े पत्थर गिरे हुए थे। इन्हें हटाने में करीब आधे घंटे का समय लग गया। सुबह जब साढ़े 9 बजे मार्ग यातायात के लिए बहाल हो पाया। उसके बाद लोग चम्बा की तरफ रवाना हो पाए। एनएच अधिशासी अभियंता संजीव ने बताया कि भूस्खलन होने से मार्ग अवरुद्ध हुआ था। इसे यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है।
Breakng
- राष्ट्र रक्षा के लिए कालिस्थान मंदिर में डा बिंदल द्वारा यज्ञ का आयोजन
- आतंक के खिलाफ लंबी लड़ाई, एकता ही बड़ा हथियार: मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अतुल कौशिक
- आदर्श अस्पताल संगड़ाह पर करोड़ों खर्च के बाद भी डॉक्टर और सुविधाओं का टोटा
- केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया कि खाद्यान्न संकट जैसी कोई स्थिति नहीं : उपायुक्त
- मातृ दिवस पर करियर अकादमी स्कूल में आयोजित हुए कार्यक्रम
- चरस तस्कर को दस साल का कठोर कारावास व एक लाख रुपए जुर्माना की सजा
Saturday, May 10