चंबा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) चम्बा भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर तड़ोली के पास पहाड़ी दरकने से आधे घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप्प रही। गनीमत यह रही कि पहाड़ी के मलबे की चपेट में कोई राहगीर या वाहन नहीं आया। रविवार सुबह करीब 9 बजे के करीब यह भूस्खलन हुआ। उस समय सड़क पर कोई वाहन या राहगीर नहीं गुजर रहा था। एनएच बाधित होने के कारण सड़क पर मिंजर मेले के लिए आने वाले सैंकड़ों लोगों के वाहन फंस गए। मेले के लिए जिला व अन्य राज्यों से छोटे- बड़े वाहनों में सवार लोगों को मार्ग बहाल होने का इंतजार करना पड़ा। मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना मिलने के बाद सुबह 9 बजे प्राधिकरण ने अपनी मशीनरी भेज दी। सड़क पर मलबा और बड़े-बड़े पत्थर गिरे हुए थे। इन्हें हटाने में करीब आधे घंटे का समय लग गया। सुबह जब साढ़े 9 बजे मार्ग यातायात के लिए बहाल हो पाया। उसके बाद लोग चम्बा की तरफ रवाना हो पाए। एनएच अधिशासी अभियंता संजीव ने बताया कि भूस्खलन होने से मार्ग अवरुद्ध हुआ था। इसे यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Saturday, July 18
