काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) बस अड्डा अब बसों की आवाजाही के लिए खुल गया है। इससे पहले दिल्ली की सडक़ों पर बाढ़ आने से जलमग्न होने से एचआरटीसी बसें यात्रियों को केवल सिंघु बॉर्डर तक ही छोड़ कर प्रस्थान कर रही थीं, लेकिन अब निगम की ऑर्डिनरी, डीलक्स, एसी(3&2), वोल्वो बसें स्टेट टर्मिनल कश्मीरी गेट दिल्ली बस अड्डा के लिए प्रस्थान कर रही हैं।हिमाचल प्रदेश की आम जनता की सुविधा को मद्देनजर रखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम की ओर से ऑनलाइन, एडवांस, करंट बुकिंग शुरू कर दी गई है तथा जिन यात्रियों ने दिल्ली आना व जाना है, वे अपनी टिकट ऑनलाइन बुक करवा सकते हैं और निगम के किसी भी बस अड्डे व बुकिंग ऑफिस से अपनी टिकट बुक करवा निगम की बसों में यात्रा का आनंद उठा सकते हैं।इसके अतिरिक्त शिमला के तरफ जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है कि 16 मील के पास भारी बरसात के कारण जो पुल क्षतिग्रस्त हो गया गया था, जिसकी वजह से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई थी, अब पुल का कार्य पूरा हो गया है तथा सभी बसें अब आईएसबीटी शिमला के लिए प्रस्थान कर रही हैं।धर्मशाला से शिमला के लिए वोल्वो बस सेवा शुरू कर दी गई है, जिसके लिए यात्री अपनी टिकट ऑनलाइन बुक करवा सकते हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम धर्मशाला के मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्डा ने बताया कि निगम की ओर से बस सेवाएं शुरू कर दी हैं।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Sunday, July 19
