Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»Sirmour # News # आपदा के दृष्टिगत लोक निर्माण विभाग की 15 वर्ष पुरानी मशीनरी और वाहनों के परिचालन की स्वीकृति
    सिरमौर

    Sirmour # News # आपदा के दृष्टिगत लोक निर्माण विभाग की 15 वर्ष पुरानी मशीनरी और वाहनों के परिचालन की स्वीकृति

    By Himachal VartaJuly 23, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन  हिमाचल वार्ता न्यूज़ ( रंजना शर्मा )    सिरमौर जिला में भारी बारिश के कारण फलैश फल्ड और भूस्खलन से सार्वजनिक ढांचों एवं संपत्तियों को हुए नुकसान के दृष्टिगत जनहित में विभिन्न सड़क, पुल, एवं जन सेवाओं आदि की बहाली के लिए लोक निर्माण विभाग की 15 वर्ष पुरानी मशीनरी एवं वाहनों को चलाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह ऐसी मशीनरी और वाहन हैं जो कार्यशील तो हैं किन्तु केन्द्रीय मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत 15 वर्ष की कार्य अवधि पूर्ण करने पर इनके परिचालन पर प्रतिबंध लगाया गया है।उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण सिरमौर सुमित खिमटा ने आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 के तहत यह आदेश जारी कर लोक निर्माण विभाग की मशीनरी एवं वाहनों को चलाने की स्वीकृति प्रदान की है। जारी आदेशों के अनुसार लोक निर्माण विभाग के इन वाहनों और मशीनरी में जीसीबी मशीनरी, ट्रक, टिप्पर, जीप, लोडर व अन्य वाहन शामिल हैं। यह आदेश मौनसून सीजन के समाप्त होने तक, विशेष कर 15 सितम्बर 2023 तक जारी रहेंगे।लोक निर्माण विभाग के इन 15 साल पुराने वाहनों के सीमित अवधि के लिए परिचालन की स्वीकृति मिलने से यह वाहन और मशीनरी भारी बरसात के कारण बाधित मार्गों की बहाली, सार्वजनिक ढांचे की मुम्मत के अलावा राहत एवं पुनर्वास कार्य में सहायक सिद्ध होंगे।उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के अनुसार इन वाहनों के परिचालन के दौरान लोक निर्माण विभाग जन सुरक्षा को ध्यान में रखेगा और सभी जरूरी एहतियात एवं सुरक्षा के मापदंड अपनायेगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.