नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट न होने से मरीजों व विशेषकर गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाऊंड की सुविधा नहीं मिल पा रही है। इस कारण रोगियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में एक निजी कंपनी के सहयोग से आधुनिक तकनीक से लैस अल्ट्रासाऊंड मशीन लगाई गई है। रेडियोलॉजिस्ट न होने के कारण रोगियों को नाहन, सोलन, शिमला या फिर निजी अस्पतालों में जाना पड़ता है। निजी अस्पतालों में लोगों को भारी भरकम राशि खर्च करनी पड़ती है। राजगढ़ अस्पताल में पिछले काफी समय से रेडियोलॉजिस्ट का पद खाली पड़ा है। पहले अस्पताल में अल्ट्रासाऊंड मशीन नहीं थी और जब मशीन आई तो रेडियोलॉजिस्ट का स्थानांतरण कर दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि भाजपा शासनकाल में तो सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाऊंड नहीं होते थे। अब सत्ता परिवर्तन के 7 महीने बाद भी कांग्रेस सरकार यहां रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं कर पाई है। अस्पताल में शल्य चिकित्सक व एनैस्थीसिया के चिकित्सक तैनात हैं। इसलिए अल्ट्रासाऊंड सरकारी अस्पताल में होना जरूरी है। अस्पताल प्रभारी एवं खंड चिकित्सा अधिकारी उपासना शर्मा ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट का पद खाली होने से अल्ट्रासाऊंड नहीं हो पा रहे हैं।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Saturday, October 17
