Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»Sirmour News : हाटी समुदाय का बिल राज्यसभा में पेश करना गुर्जर समाज पर अन्याय : हंसराज
    सिरमौर

    Sirmour News : हाटी समुदाय का बिल राज्यसभा में पेश करना गुर्जर समाज पर अन्याय : हंसराज

    By Himachal VartaJuly 23, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश गुर्जर समुदाय के द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया गया है। आज शनिवार को हंसराज भाटिया की अध्यक्षता में गुर्जर समुदाय की विशेष बैठक आयोजित हुई। बैठक में गुर्जर समुदाय के सभी लोगों के द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया। हंसराज भाटिया का कहना है कि केंद्र सरकार हाटी आरक्षण बिल राज्यसभा में प्रस्तुत करने जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से गुर्जर समुदाय के संवैधानिक अधिकारों का हनन होगा।उन्होंने कहा कि गुर्जर समुदाय पहले से ही सामाजिक सुरक्षा में उपेक्षा का शिकार हो रहा है बावजूद इसके केंद्र सरकार ऐसा कर उनके जले पर नमक डालने की कोशिश कर रही है। बैठक में गुर्जर समुदाय ने यह भी कहा कि हाटी कोई समुदाय नहीं है बल्कि यह एक सोची-समझी स्वर्ण जातियों को बैक डोर तरीके से आरक्षण देने का एक षड्यंत्र है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया की पुरानी आपत्तियों को दरकिनार करते हुए चुनावी लाभ के लिए हाटी बिल राज्यसभा में प्रस्तुत करने का विचार रखा है। गुर्जर संगठन के राजकुमार, पोसवाल, हेमराज, सोमनाथ भाटिया, मामराज, चमनलाल, किंशूक गुर्जर आदि का कहना है कि भाजपा पहले ही इस मामले में दखलअंदाजी कर जिला में अपनी तीन सीटें गंवा चुकी है।उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि यदि केंद्र सरकार इस बिल को राज्यसभा में रखती है तो निश्चित रूप से यह जान ले कि उन्हें पूरे देश भर में गुर्जर समुदाय के विरोध का सामना करना पड़ेगा। इस मौके पर राजकुमार पोसवाल, हेमराज, सोमनाथ भाटिया, फग्गु राम, मामराज, चमन लाल, किंशूक गुर्जर, यशपाल, ऋषि पाल, सुखबीर, अनिल गोरसी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.