सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश के लोग डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्योगिकी एवं वानिकी विवि नौणी में वाइन मेकिंग के व्यावसायिक पाठ्यक्रम में दाखिला ले सकेंगे। विवि ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए अपने व्यावसायिक पाठ्यक्रम के लिए इच्छुक व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।यह पहली बार है जब विवि यह कार्यक्रम चलाएगा। वोकेशनल कोर्स की अवधि 12 सप्ताह होगी। इस पाठ्यक्रम का मुख्य फोकस वाइन प्रौद्योगिकी के बुनियादी अवधारणाओं के साथ-साथ व्यावहारिक पहलुओं पर होगा। प्रतिभागियों को पैकेजिंग, मैच्योरिटी, मिश्रण और गुणवत्ता पहलुओं सहित वाइन के उत्पादन के लिए सभी इकाई संचालन से भी परिचित करवाया जाएगा।
यूनिवर्सिटी की वेबसाइट से डाउनलोड करें आवेदनइस डिप्लोमा कार्यक्रम के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कम से कम 40 प्रतिशत के साथ कक्षा 10+2 या समकक्ष है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 अगस्त है और काउंसलिंग 9 अगस्त को आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में कुल 10 सीटें उपलब्ध हैं। विवि की वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड किया जा सकता है।
Breakng
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
- सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
Monday, October 5
