हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) बारिश बावजूद दर्जनों लोगों ने एनएच निर्माण कंपनी की कार्यशैली को लेकर मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस धरना -प्रदर्शन में शामिल ममता धूमल,मदन, कमल, हेमराज, नीमो, शांता, , राजेश, मीरां, अशोक, अजय, देशराज, मीरां, बंसी, सुषमा , सरोज , ब्यासा , राहुल इत्यादि ने बताया कि पूरी सड़क और रास्ते कीचड़ से भरे हुए हैं। कुछ दिनों के बाद स्कूल खुल रहे हैं, ऐसे में वे अपने बच्चों को किस तरह स्कूल भेज सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एनएच निर्माण कंपनी ने बरसात से पूर्व कुछ भी नहीं किया और अब हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं।लोगों ने दी चक्का जाम करने की चेतावनी धरना प्रदर्शन में शामिल लोगों ने चेतावनी दी है कि कंपनी अपनी मनमर्जी से नहीं मानी तो वे चक्का जाम करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। आपको बता दें कि कंपनी ने डेढ़ साल पहले लोगों के मकान तुड़वा दिए लेकिन काम कछुआ गति से चला हुआ है। निर्माण कंपनी द्वारा की गई बेतरतीब कटिंग से लोगों के मकान गिरने की कगार पर हैं। कई जगह सड़क पर डेंजर जोन बन गए हैं। करीब अब तक पांच गाडियां दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी है जिनमें एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है। इसके बावजूद डेंजर जोन में कार्य प्रमुखता से नहीं होने पर लोगों का गुस्सा फूटने लगा है। इसी कड़ी में अब समीरपुर में भी लोगों ने इन्हीं मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन कर दिया।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
