चंबा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) सलूणी-लंगेरा मार्ग पर कार दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घायल की पहचान व्यास देव निवासी गांव भडुरी के रूप में हुई है जो शनिवार रात को अपनी कार लेकर सलूणी-लंगेरा मार्ग पर जा रहा था। उसी दौरान जब वह टैक्सी स्टैंड के पास पहुंचा तो उसने कार से नियंत्रण खो दिया और कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में उसे गंभीर चोटें लगी हैं। घायल को उपचार के लिए रात को सिविल अस्पताल सलूणी में पहुंचाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अस्पताल में घायल का बयान दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Sunday, July 19
