मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) ऐतिहासिक बाबा भूतनाथ मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को बाबा के दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी और लोग अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की तरह बाबा भूतनाथ मंदिर से चौहट्टा बाजार तक लंबी लाइनों में अपनी बारी का इंतजार करते हुए नजर आए। बाबा भूतनाथ के महंत देवानंद सरस्वती ने कहा कि सावन माह में बाबा भूतनाथ के मंदिर पट भक्तों को दर्शन के लिए सुबह चार बजे खोल दिए गए हैं और तब से लोग बाबा भूतनाथ के दर्शनों के लिए आ रहे हैं व विधिवत पूजा-अर्चना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भीड़ को देखते हुए मंदिर में गार्ड को भी तैनात किया गया है ताकि लोग शांति से और कतार में खड़े होकर बाबा भूतनाथ के दर्शन कर सके। उन्होंने कहा कि सावन माह में भगवान शिव को बेल पत्र चढ़ाने से भगवान शिव जल्द प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तो को मनवांछित फल देते हैं। उन्होंने कहा कि सावन माह के हर सोमवार को बाबा भूतनाथ मंदिर में खीर के भंडारे का भी आयोजन किया जाता है और शिव भगवान को भोग लगाने के पश्चात भक्तों में प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है।बैजनाथ। सावन माह के दूसरे सोमवार मेले में ऐतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ में मंदिर के द्वार सुबह साढ़े तीन बजे खुलने के साथ ही शिव भक्तों का आवागमन शुरू हो गया। सुबह 11 बजे तक हजारों शिव भक्तों ने भोलेनाथ के दर्शन कर पुण्य फल प्राप्त किया।
Breakng
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
- सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
Monday, October 5
