नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):– नाहन रोड सेफ्टी क्लब की विशेष बैठक का नाहन सर्किट हाउस में आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र तोमर के द्वारा की गई। रोड सेफ्टी क्लब के गठन के बाद यह पहली बड़ी बैठक है जिसमें क्लब के सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए नरेंद्र तोमर ने कहा कि मौजूदा समय क्लब के पास बेहतर टीम है और साथ ही ट्रैफिक पुलिस का सहयोग भी व्यवस्था में बेहतर सामंजस्य बनाए हुए हैं बैठक में भारी बारिश से आई आपदा में हुए नुक्सान को लेकर कल अपने 51,000 रुपए मुख्यमंत्री राहत कोष में अनुदान करने के लिए भी कहा है। उन्होंने कहा कि इस आपदा की घड़ी में जहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जनता का दुख दर्द बांट रहे हैं तो वहीं नाहन के विधायक अजय सोलंकी भी गांव-गांव जाकर नुक्सान का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही क्लब के सदस्य भी नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हुए नुक्सान और टूटी सड़कों को लेकर गांव-गांव जाएंगे। बैठक में पार्किंग की समस्या को लेकर जल्द बड़ा समाधान करने की योजना बनाए जाने को लेकर भी विचार रखे गए।
Breakng
- कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
- चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
- सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
Thursday, June 18
