Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 06 जून को दिलाई जाएगी नव निर्वाचित नाहन पार्षदों को शपथ, एसडीएम ने जारी किया नोटिस
    • ज़िला प्रशासन युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए प्रतिबद्ध – मनमोहन शर्मा
    • शारीरिक शिक्षक (जॉब ट्रेनी) के 14 रिक्त पदों की बैचवार भर्ती के लिए काउंसलिंग 03 से 09 जून तक
    • स्व गणना विकल्प का सभी ज़िलावासी करें उपयोग – मनमोहन शर्मा
    • जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का परिणाम : जिला निर्वाचन अधिकारी
    • पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»Solan # News # पराला, सोलन और परवाणू मंडी में एचपीएमसी सेब खरीद शुरू करने जा रहा है।
    सोलन

    Solan # News # पराला, सोलन और परवाणू मंडी में एचपीएमसी सेब खरीद शुरू करने जा रहा है।

    By Himachal VartaJuly 24, 2023
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )     हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन और प्रसंस्करण निगम लिमिटेड (एचपीएमसी) के अधिकारी पहली बार आज से मंडियों में आढ़तियों की तरह सेब की बोलियां लगाते नजर आएंगे। आज तक सी ग्रेड सेब की खरीद करने वाला एचपीएमसी पहली बार ए ग्रेड सेब की खरीद करेगा। शिमला की पराला, सोलन और परवाणू मंडी में एचपीएमसी सेब खरीद शुरू करने जा रहा है। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने प्रबंध निदेशक सुदेश कुमार मोख्टा और महाप्रबंधक हितेश आजाद को मंडियों में बागवानों से सेब खरीद की व्यवस्था प्रभावी तरीके से लागू करने का जिम्मा सौंपा है। प्रदेश सरकार की ओर से शनिवार शाम जारी आदेशों के बाद दोनों अधिकारियों ने सेब खरीद और विपणन के लिए कमेटियां गठित कर दी हैं। पराला, सोलन और परवाणू में सेब खरीद के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक स्तर के अधिकारियों को प्रभारी बनाया गया है।विपणन के लिए मुख्यालय स्तर पर कमेटी गठित की गई है। कृषि विपणन बोर्ड ने एपीएमसी शिमला और सोलन को आज सुबह तीनों मंडियाें में एचपीएमसी को वांछित स्थान उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। मंडियों में खरीदे गए सेब के विपणन के लिए सरकार ने एचपीएमसी को बड़ी निजी कंपनियों से संपर्क करने के निर्देश दिए हैं, जिससे बागवानों को उपज की कीमत जल्द मिल सके। बिग बास्केट, वाॅलमार्ट, रिलायंस फ्रेश और सफल सहित अन्य कंपनियां जल्द ही सेब खरीद शुरू कर देंगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 06 जून को दिलाई जाएगी नव निर्वाचित नाहन पार्षदों को शपथ, एसडीएम ने जारी किया नोटिस
    • ज़िला प्रशासन युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए प्रतिबद्ध – मनमोहन शर्मा
    • शारीरिक शिक्षक (जॉब ट्रेनी) के 14 रिक्त पदों की बैचवार भर्ती के लिए काउंसलिंग 03 से 09 जून तक
    • स्व गणना विकल्प का सभी ज़िलावासी करें उपयोग – मनमोहन शर्मा
    • जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का परिणाम : जिला निर्वाचन अधिकारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.