सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन और प्रसंस्करण निगम लिमिटेड (एचपीएमसी) के अधिकारी पहली बार आज से मंडियों में आढ़तियों की तरह सेब की बोलियां लगाते नजर आएंगे। आज तक सी ग्रेड सेब की खरीद करने वाला एचपीएमसी पहली बार ए ग्रेड सेब की खरीद करेगा। शिमला की पराला, सोलन और परवाणू मंडी में एचपीएमसी सेब खरीद शुरू करने जा रहा है। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने प्रबंध निदेशक सुदेश कुमार मोख्टा और महाप्रबंधक हितेश आजाद को मंडियों में बागवानों से सेब खरीद की व्यवस्था प्रभावी तरीके से लागू करने का जिम्मा सौंपा है। प्रदेश सरकार की ओर से शनिवार शाम जारी आदेशों के बाद दोनों अधिकारियों ने सेब खरीद और विपणन के लिए कमेटियां गठित कर दी हैं। पराला, सोलन और परवाणू में सेब खरीद के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक स्तर के अधिकारियों को प्रभारी बनाया गया है।विपणन के लिए मुख्यालय स्तर पर कमेटी गठित की गई है। कृषि विपणन बोर्ड ने एपीएमसी शिमला और सोलन को आज सुबह तीनों मंडियाें में एचपीएमसी को वांछित स्थान उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। मंडियों में खरीदे गए सेब के विपणन के लिए सरकार ने एचपीएमसी को बड़ी निजी कंपनियों से संपर्क करने के निर्देश दिए हैं, जिससे बागवानों को उपज की कीमत जल्द मिल सके। बिग बास्केट, वाॅलमार्ट, रिलायंस फ्रेश और सफल सहित अन्य कंपनियां जल्द ही सेब खरीद शुरू कर देंगी।
Breakng
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
- सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
Monday, October 5
