ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) ऊना जिले में पकड़ी गई नकली होलोग्राम व मार्का स्टीकर शराब जांच में पीने योग्य नहीं निकली है। इसका खुलासा कंडाघाट स्थित लैब की जांच रिपोर्ट में हुआ है।हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में पकड़ी गई नकली होलोग्राम व मार्का स्टीकर शराब जांच में पीने योग्य नहीं निकली है। इसका खुलासा कंडाघाट स्थित लैब की जांच रिपोर्ट में हुआ है। लैब रिपोर्ट में साफ तौर पर शराब के सैंपल को पीने योग्य नहीं बताया है। दस दिन में नकली शराब का भंडाफोड़ न होता तो यह नकली होलोग्राम व स्टीकर वाली शराब कई घर तबाह कर सकती थी। हालांकि कुछ शराब पेटियां मैहतपुर, ऊना और हरोली में इस शराब की बंटी है, लेकिन बड़ी खेप बंटने से पहले ही पुलिस गोदाम में पहुंच गई। पुलिस की अब तक की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इस पूरे मामले में अब कुल छह गिरफ्तारियां हुई हैं। जबकि ऊना पुलिस की जांच जारी है। पुलिस ने रसायनिक परीक्षण के लिए नकली होलोग्राम व स्टीकर वाली शराब के कुछ सैंपल कंडाघाट स्थित लैब को भेजा था। लैब की रिपोर्ट में बताया गया कि शराब के नमूने पीने योग्य नहीं हैं। इनमें सस्पेंडड पार्टिकल पाए गए हैं। कुछ नमूनों में अल्कोहल की मात्रा भी मानकों से भिन्न से पाई गई है। जबकि दो नमूनों में बैच संख्या और मैन्यू फेक्चरिंग तिथि नहीं है। लैब रिपोर्ट आगामी कार्रवाई के लिए पुलिस को भेजी गई है।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
