मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) आईआईटी मंडी इनोवेशन हब के बिजनेस विकास अधिकारी साहिल ने बताया कि यह एप बिल्कुल अलग है, क्योंकि अब तक जो भी मेडिकल एप बनी हैं, वह शरीर को टच करके ही रिजल्ट बताती हैं।
अगर शरीर को छुए बिना बीपी, शुगर, बुखार और खून की जांच हो जाए तो और क्या चाहिए। जी हां, यह संभव कर दिखाया है आईआईटी के शोधकर्ताओं ने। उन्होंने एक ऐसी मोबाइल एप तैयार की है, जो शरीर को छुए बिना आपकी पूरी हेल्थ हिस्ट्री बता देगी। यह एप कैमरे की मदद से एंबिएंट लाइट से मरीज के चेहरे और नसों को देखकर बता देगा कि उसका बीपी, शुगर और बुखार कितना है। यही नहीं, यह भी पता चल जाएगा कि मरीज किस बीमारी से और कब से पीड़ित है। इस एप का सबसे अधिक फायदा ऐसे दुर्गम क्षेत्रों में होगा, जहां पर नेटवर्क नहीं होता। साथ ही वहां तक मेडिकल डिवाइस नहीं पहुंचाए जा सकते हैं। वहीं, अगर आपातकाल में कोई बीमार हो जाए और उसके तुरंत जरूरी टेस्ट करने पड़ें तो यह एप बहुत ही कारगर है। इसका सबसे अधिक प्रयोग हेल्थ और इंश्योरेंस सेक्टर में किया जा सकता है। क्योंकि इंश्योरेंस कंपनियों को अपने कस्टमर का तुरंत स्वास्थ्य जांचना है तो वह इस एप की मदद ले सकती हैं। आईआईटी मंडी में इस स्टार्टअप को शुरू करने वाले मुकेश महात्रे और आईआईटी मंडी इनोवेशन हब के बिजनेस विकास अधिकारी साहिल ने बताया कि यह एप बिल्कुल अलग है, क्योंकि अब तक जो भी मेडिकल एप बनी हैं, वह शरीर को टच करके ही रिजल्ट बताती हैं।
Breakng
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
- सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
Monday, October 5
