चंबा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) चम्बा जिला के उपमंडल भरमौर की चन्हौता पंचायत के मछेतर नाले में बादल फटने से नाले का जलस्तर बढ़ गया, जिसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं उसके अन्य साथियों ने भागकर अपनी जान बचाई। मृतक की पहचान विनय (65) पुत्र लेली राम निवासी गांव सलाबाग डाकघर कुनेड तहसील बैजनाथ जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पेड़ की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हुआ था, जिसे उसके साथी सड़क की तरफ ला रहे थे तथा रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। व्यक्ति वन निगम के तहत ठेकेदार के साथ लकड़ी चिराई का काम करता था। जलविद्युत परियोजना के काम में लगी कंपनी को भारी नुक्सान
बादल फटने के बाद इस नाले में आए बड़े-बड़े पेड़ों के कारण यहां चल रहे कुथेड़ जलविद्युत परियोजना का कार्य कर रही एंजलिक पीसीसी कंपनी की मशीनरी को भी भारी नुक्सान पहुंचा है। इस घटना में कंपनी के 2 डंपर, 1 लोडर, 1 जेसीबी तथा अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया तथा कुछ नाले में बह गया। यह घटना सोमवार रात करीब लगभग 3 बजे हुई है। कंपनी के कर्मचारी अपनी रात की ड्यूटी पर थे। उन्होंने बताया कि रात लगभग 3 बजे नाले में जोर-जोर की आवाजेंं हुईं। जब उन्हें एहसास हुआ कि नाले में पानी आ रहा है तो वे सुरक्षित स्थानों की ओर भागे।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
