Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»Sirmour #News#जान जोखिम में डालकर पैरवी पुल को पार करते लोग
    सिरमौर

    Sirmour #News#जान जोखिम में डालकर पैरवी पुल को पार करते लोग

    By Himachal VartaJuly 26, 2023
    Facebook WhatsApp
    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- राजगढ़ ब्लाॅक के  खड़ैल में  पैरवी खडड पर करीब 40 साल पूर्व  बने फुटब्रिज की  हालत दयनीय हो चुकी है जिसकी आजतक किसी भी सरकार ने सुध नहीं ली है । बरसात में समूचे डिम्मण क्षेत्र के लोग जान जोखिम में डालकर इस पुल को लांघते हैं और कभी भी कोई हादसा पेश आ सकता है । बता दें कि पैरवी खडड से दूसरी ओर के समूचे क्षेत्र. को डिम्मण कहा जाता है जिसमें करीब 20 गांव आते हैं ।खडैल गांव के जगदीश चैहान, प्रेम सिंह, सत्यानंद, सुन्दर सिंह, थैना गांव के सुशील, दुर्गा सिंह, संजय, चबीऊल के बिप्तानदं, इंद्र सिंह, धार बघेड़ा से बेलीराम आर्य, चतर सिंह सहित अनेक लोगों ने बताया कि डिम्मण क्षेत्र से राजगढ़ आने के लिए सबसे पुराना रास्ता इस पुल के माध्यम  से है । बरसात के दिनों में पैरवी खडड में बाढ़ आने पर यह समूचा क्षेत्र कट जाता था । जिसके चलते स्थानीय पंचायत द्वारा करीब 40 साल पहले खड़ैल के नीचे पैदल चलने योग्य पुल बनाया गया था जोकि वर्तमान में काफी खराब हो चुकी है । पुल के उपर लगे लकड़ी फटटे टूट चुके हैं । हांलाकि राजगढ़ हाब्बन रोड़ से कोट से डिम्मण क्षेत्र के अनेक गांव के लिए सड़क पहूंच चुकी है इसके बावजूद भी लोग सबसे निकटतम रास्ता होने के इस रूट के माध्यम से राजगढ़ पहूंचते हैं । यह पुल राजगढ़ व डिम्मण क्षेत्र को जोड़ता है ।
    जगदीश चैहान ने बताया कि डिम्मण क्षेत्र से अधिकांश बच्चें पुल को लांघ कर  काॅलेज और स्कूल पहूंचते हैं । छोटे बच्चों को हाथ से पकड़कर पुल पार करवाते हैं । आलम यह है कि  पुल के उपर लगे लकड़ी के फटटे सारे  सड़ चुके हैं जिससे कभी भी कोई हादसा पेश आ सकता है शायद सरकार व स्थानीय पंचायत इसी दिन का इंतजार कर रही है । डिम्मण क्षेत्र के लोगों ने सरकार से मांग की है कि इस पुल की तुरंत मुरम्मत करवाई जाए ताकि विशेषकर काॅलेज, स्कूल और विभिन्न कार्य से राजगढ़ जाने वाले लोग आसानी से इस पुल को पार कर सके ।थैना बसौत्री पंचायत के प्रधान नरेश कुमार ने माना  कि पैदल चलने योग्य पुल की हालत बहुत खराब है । जिसकी मुरम्मत के लिए प्रस्ताव पारित करके सरकार को भेजा जाएगा ताकि धनराशि का प्रावधान हो सके ।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.