नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( रंजना शर्मा)कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आज बुधवार को नाहन के शहीद स्मारक में मातृभूमि की रक्षा के लिए प्राणों की आहूति देने वाले देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने आज प्रातः शहीद स्मारक पहुंच कर प्रशासन की ओर से देश के अमर शहीदों के सम्मान में पुष्पचक्र भेंट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद स्मारक स्थल पर उपस्थित विभिन्न विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा शहर के गणमान्य लोगों को राष्ट्र भक्ति की शपथ भी दिलवाई।
विधायक अजय सोलंकी ने भी पुष्पचक्र भेंट कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।सहायक आयुक्त विवेक शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोम दत्त, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद संजय तोमर, उप निदेशक उच्च शिक्षा कर्म सिंह, उप निदेशक सैनिक कल्याण मेजर दीपक धवन के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।कारगिल विजय दिवस के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों में कर्नल पुंडीर, कैप्टन जीत राम, कैप्टन निखिल गुरंग, नायब सूबेदार मुकेश, हवलदार सचिन कुमार, नायक राजीव कपूर तथा एक्स सर्विमैन लीग के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Friday, October 23
