गन्नौर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) गन्नौर के मुरथल टोल पर आए दिन अलग-अलग प्रकार के झगड़े सामने आते हैं, जहां मुरथल टोल पर पंजाब से आने वाले दो सरदारों ने टोल बूथ पर पहुंचकर टोल देने से मना किया और ऐसे में जब बूथ कर्मचारियों ने आगे नहीं जाने दिया तो सरदारों ने अपनी तलवार बाहर निकालकर हवा में लहरा दी । मौके पर डर के चलते कर्मचारी बूथ को छोड़कर भाग गए और वही बिना टोल के ही दोनों सरदार निकल गए ।पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई तेज कर रही है। सोनीपत नेशनल हाईवे 44 पर स्थित टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी करने का मामला सामने आया है। जहां नेशनल हाईवे 44 पर भिगान टोल प्लाजा पर टोल क्रॉस करने के दौरान झगड़ा हुआ।जानकारी के मुताबिक पंजाब नंबर की गाड़ी में सवार दो सरदार मुरथल भीगान टोल पर पहुंचे।इस दौरान टोल देने को लेकर विवाद शुरू हुआ।विवाद होने के बाद गाड़ी से दोनों सरदार ने टोल न देने को लेकर हवा में तलवार लहराई।इस दौरान तलवारे निकालने के बाद टोल कर्मचारी अपने बूथ छोड़कर फरार होने को मजबूर हो गए। दोनों सरदारों ने काफी देर तक हवा में तलवार लहराई हैं और काफी देर तक अन्य यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ी है।टोल अधिकारियों ने पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस से पूरे मामले में जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर भी प्रयास कर रही है ।फिलहाल जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Saturday, October 17
