सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) सोलन पहले किसानों को जंगली जानवरों से अपनी फसलों की रात रात भर रखवाली करते हुए देखा जता था, लेकिन अब वक्त बदल गया है और उन्हें इनसानों से भी अपनी फसलों की रखवाली करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। जी हां! यह कोई असत्य नहीं, बल्कि सत्य है। सोलन और आसपास के जुड़े क्षेत्रों में आजकल चोरों ने खेतों पर भी डाका डालना शुरू कर दिया है।
चोर रात को किसानों से आंख बचाकर खेतों में घुस रहें हैं और टमाटर, शिमला मिर्च पर हाथ साफ कर रहे हैं। बता दें कि आजकल मंडियों में टमाटर और शिमला मिर्च के दाम आसमान छू रहे हैं, जिसका फायदा उठाने में चोर भी पीछे नहीं हट रहे। खेतों में चोरों की सक्रियता होने के कारण क्षेत्र के किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है, जिसे देखते हुए किसानों को अपनी राते खेतों में बिताने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
Breakng
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
- सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
Monday, October 5
