काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) पुलिस जिला नूरपूर ने नशे के खिलाफ छेड़े विशेष अभियान के तहत गत रात भदरोया में नाके के दौरान एक कैंटर से भारी मात्रा में अवैध रूप से ले जाई जा रही शराब को पकड़ा है। डमटाल थाना प्रभारी कल्याण सिंह ने बताया कि भदरोया टोल टैक्स बैरियर के पास नाका लगाया गया था। रात साढ़े 11 बजे के करीब पठानकोट की तरफ से एक मल्टी एक्सल सीमैंट कैरियर टैंकर (आरजे 52जीए-1710) आया, जिसे जांच के लिए रोका गया।इस दौरान टैंकर चालक मौके से फरार हो गया जबकि टैंकर सहायक को काबू कर लिया गया। जब टैंकर की जांच की गई तो उसमें से 1000 से भी अधिक अलग-अलग ब्रांड की शराब की पेटियां पाई गईं, जिन्हें अवैध तरीके से हिमाचल या अन्य राज्यों में बेचा जाना था। पुलिस ने शराब से भरे टैंकर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एसपी नूरपूर अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि की है।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3
