बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) बिलासपुर जिले में मलोखर के समीप एक ट्रक अनियंत्रित गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। हादसा बुधवार देर रात को पेश आया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।पुलिस के अनुसार यह हादसा बुधवार देर रात उस समय हुआ जब चालक ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर रहा था तभी अचानक से मिट्टी धंस गई और ट्रक लुढ़कता हुआ गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में मरने वाले लोगों की पहचान 35 वर्षीय प्रेमलाल और 21 वर्षीय नीरज के रूप में हुई है। दोनों ही बिलासपुर के चंबी गांव के रहने वाले थे। बिलासपुर पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) राजकुमार ने मामले की पुष्टि की है।उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम एवं 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। घायलों को बिलासपुर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि बरमाणा थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3
