सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी स्थित हनुमान चौक के समीप ट्राइजल फॉर्मुलेशन कंपनी में नकली दवा बनाने वाले उद्योग को कच्चा माल सप्लाई करने वाले आरोपी दिनेश शर्मा को मोहाली से गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन की रिमांड पर भेज दिया। मोहित बंसल इस कंपनी का संचालक था। इसके दो अन्य साथी भी इस मामले में पहले पकड़े जा चुके हैं। इसके बाद बद्दी पुलिस ने इस फर्जी कंपनी में नकली दवा का निर्माण करने वाले ईदरिश मोहम्मद को पकड़ा था। ईदरिश मोह्म्मद यहां नकली दवा का बनाने के सिक्का होटल के समीप स्टोर करता था उसके बाद छोटी गाड़ी के रात के समय यूपी के आगरा दवाई को सप्लाई करता था। ईदरिश के शिनाख्त पर फोएल लेबलिंग करने वाले दो सगे भाई बृजेश और विरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया था। ईदरिश को ही कच्चा माल सप्लाई करने वाले मोहाली पंजाब के एक व्यक्ति दिनेश को भी ड्रग विभाग ने गिरफ्तार कर लिया है। ड्रग नियंत्रक नवनीत मरवाह ने बताया कि विभाग ने मोहाली से दिनेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
