नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के कईं इलाकों में भूस्खलन के कारण कई सड़के पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। ताजा मामले में नाहन-कौलावालाभूड़ रोड पर पुडला के समीप सड़क का एक हिस्सा धंस कर खड्ड में समा गया है। दोपहिया वाहनों के गुजरने को भी रास्ता नहीं बचा है।इसके बाद कईं पंचायतों का नाहन मुख्यालय से सम्पर्क टूट चूका है। गनीमत यह रही सड़क धंसने के दौरान कोई वाहन वहां से नहीं गुजर रहा था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। लगातार बारिश के चलते मार्ग को बहाल होने में समय लग सकता है।बताया जा रहा है कि भूड़ की और से नाहन आने वाली सड़क भी कई जगह लैंडस्लाइड के कारण बंद है। जेसीबी मशीनों के द्वारा मार्ग खुलवाया जा रहा है। लेकिन इस बीच अगर बारिश हुई तो दिक्कतें और बढ़ सकती हैं।
Breakng
- कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
- चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
- सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
Thursday, June 18
