चंडीगढ़ ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) सीएम मान ने 10 साल या 10 साल से ऊपर नौकरी कर चुके टीचरों को पक्का करने का फैसला लिया है। इनमें उन टीचरों को भी पक्का किया जा रहा है। जिन्होंने 10 साल या इससे ज्यादा के समय में गैपिंग के साथ नौकरी की है। सीएम मान ने कहा कि, सरकार इन्हें भी पक्का करेगी। इनकी गैपिंग भी इनके पूरे टेन्योर में जोड़ी जा रही है। वहीं पक्के हो रहे टीचरों को सभी सुविधाएं मिलेंगी।
मालूम रहे कि इससे पहले सीएम भगवंत मान ने कच्चे से पक्के हो रहे टीचरों की सैलरी भी बढ़ा दी थी। सीएम मान ने लाइव आकर टीचरों के लिए इस बड़ी खुशखबरी का ऐलान किया था। सीएम मान ने कहा था कि, हमारी पार्टी ने कच्चे टीचरों को पक्का करने का वादा किया था। जहां वादे के मुताबिक, हमने कच्चे टीचरों को पक्का किया। इसके अलावा अब हमने कच्चे से पक्के हुए टीचरों की सैलरी भी बढ़ाने का फैसला लिया है और साथ ही उन्हें और भी कई सहूलियतें देने जा रहे हैं।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Tuesday, September 1
