Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»ताजा समाचार»भारी बारिश के कारण जिला में हुये नुकसान की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है-सुमित खिमटा
    ताजा समाचार

    भारी बारिश के कारण जिला में हुये नुकसान की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है-सुमित खिमटा

    By Himachal VartaJuly 28, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( लक्ष्य शर्मा)- उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि भारी बारिश से जिला में हो रहे नुकसान की जिला प्रशासन द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला में राहत एवं पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया जा रहा है। प्रभावित परिवारों को राहत मैन्युल केअनुसार नुकसान की भरपाई की जा रही है।उपायुक्त सुमित खिमटा आज शुक्रवार को नाहन में जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
    उन्होंने कहा कि भारी बारिश के दृष्टिगत सभी विभाग मुस्तैदी से कार्य कर रहे हैं और जिला में सड़कों, पेयजल योजनाओं और बिजली आपूर्ति को बहाल रखने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग के अधिकारी फील्ड स्तर पर पहुंच कर आमजन के जान-माल के नुकसान का आकलन करने में जुटे हैं ताकि प्रभावितों को उचित मुआवजा दिया जा सके।
    उपायुक्त ने बताया कि शिलाई क्षेत्र में बार-बार सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति में आ रही बाधा को देखते हुए सिलेंडरों की आपूर्ति वाया विकासनगर की जा रही है जिसके लिए परिवहन दरें अलग से तय की गई हैं।
    उन्होंने कहा कि जिला की सभी सड़कों के ब्लैक स्पॉट की सूची तैयार हो गई है और शीघ्र ही इनकी मुरम्मत अथवा स्तरोन्नयन के लिए एस्टीमेट बनाये जायेंगे।
    सुमित खिमटा ने कहा कि भारी बारिश को देखते हुए आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान के दृष्टिगत खतरनाक वृक्षों को नियमानुसार काटने अथवा इनकी छंटाई की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अलावा 15 साल से अधिक पुराने विभागीय वाहनों एवं मशीनरी को आपदा की स्थिति मे इस्तेमाल करने की अनुमति भी आपदा प्रबन्धन अधिनियम के तहत प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि यह मशीनरी जिला में सड़कों की बहाली में अत्यंत कारगर सिद्ध हो रही हैं।
    उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को बरसात के दृष्टिगत जल जनित रोगों की रोकथाम के लिए उचित पग उठाने के निर्देश भी दिए।
    जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अजय पाठक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोम दत्त, जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति राजीव महाजन, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण वी.के. अग्रवाल, जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के प्रभारी राजन सिंह और अरविंद चौहान के अलावा अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।  .

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.