नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (रंजना शर्मा ):- नाहन के होली हार्ट पब्लिक स्कूल से प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने वाली आमवाला पंचायत की वसुधा तोमर ने ऑल इंडिया लेवल एम्स नर्सिंग की परीक्षा पास कर नर्सिंग ऑफिसर बन गई है। वसुधा तोमर ने नर्सिंग की डिग्री ऋषिकेश एम्स से हासिल की है।वसुधा तोमर के पिता शिमला में इलेक्शन तहसीलदार हैं जबकि माता जिला सिरमौर पशुपालन विभाग में सरकारी सेवाएं दे रही हैं। सिरमौर की बेटी की इस उपलब्धि पर ना केवल परिवार में बल्कि पूरे जिला में खुशी की लहर है। वसुधा की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देने वालों का भी तांता लगा हुआ है।वसुधा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपनी माता मीरा तोमर और पिता राजेश तोमर सहित एम्स ऋषिकेश के अपने ट्यूटर्स को दिया है। बता दें कि पूरे देश भर में करीब 70,000 से अधिक प्रार्थीयों ने ऑल इंडिया एम्स नर्सिंग की परीक्षा दी थी। इस परीक्षा में देशभर के केवल 2600 परीक्षार्थी ही पास आउट हुए हैं जिनमें वसुधा तोमर का नाम भी शामिल है।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
