काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) कांगड़ा जिला के उपमंडल इंदौरा के अंतर्गत आते भदरोया गांव में एक उद्योग में काम कर रहे एक कामगार की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान साहिल कलेर (22) पुत्र विजय कुमार निवासी बनकेहड़ तहसील फतेहपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार साहिल कलेर भदरोया स्थित एक उद्योग में कार्य करता था। ड्यूटी के दौरान कार्य करते हुए उसे करंट लग गया, जिसे वह घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज हेतु पठानकोट के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी इंदौरा ने बताया कि मामला दर्ज करके घटनास्थल से सक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेज दिया है।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
