बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) बिलासपुर की एसआईयू टीम ने स्वारघाट में नाकाबंदी के दौरान एक कार से चिट्टा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार गत रात्रि एसआईयू टीम जब बस स्टैंड पर मौजूद थी तो एक कार (24 बी- 9006) को चैकिंग के लिए रोका गया। इस दौरान कार सवार व्यक्ति घबरा गए। जब कार की गहनता से तलाशी ली तो उसमें से चिट्टा बरामद हुआ जोकि वजन करने पर 17.17 ग्राम पाया गया। कार सवारों की पहचान सूर्यकांत (32) निवासी गांव बरमाणा तथा सुनील कुमार (37) निवासी गांव नैहर डाकघर हरनोड़ा तहसील सदर जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। डीएसपी नयनादेवी विक्रांत बोंसरा ने बताया कि इस संबंध में थाना स्वारघाट में एनडी एंड पीएस एक्ट की धारा 21, 25, 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
