नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रैस वार्ता में मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर ने बीते कल अजय सोलंकी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। प्रैस वार्ता को सम्बोधित करते हुए प्रताप ठाकुर ने विधायक अजय सोलंकी को अपनी यादाश्त मजबूत करने की राय देते हुए कहा की बनोग धारक्यारी रोड कांग्रेस की नहीं बल्कि पूर्व में रहे नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ राजीव बिंदल की देन है।उन्होंने कहा कि भाजपा ने तो इस सड़क पर बस को भी पास करवाया था मगर विधायक अजय सोलंकी न तो इस सड़क को अभी तक पक्का करवा पाए है और न ही इस सड़क पर वह अभी तक बस चलवा पाए है। अब उन्होंने कहा कि नाहन की जनता विधायक की निष्क्रियता को लेकर अब फिर से विकास के मसीहा कहलाने वाले डॉ राजीव बिंदल को याद कर रही है। उन्होंने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र का विकास अब लगभग पूरी तरह से रुक चुका है।वंही मनीष चौहान ने कहा कि नाहन को फिर से नटनी रूपी कांग्रेस का श्राप लगना शुरू हो चुका है। प्रताप ठाकुर ने कहा कि वर्तमान विधायक ने सेना सम्बंधी अन्य विषयों को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। जो पैसा प्रदेश सरकार द्वारा सेना को जमा करवाया जाना था वह पैसा आज तक भी जमा नहीं करवाया गया और जाबल का बाग-कंडाईवाला के मध्य होने वाले पुल का निर्माण कार्य भी बंद करवा दिया।ठाकुर ने कहा कि झूठ बोल कर और झूठी गांरटियां देकर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार के ऊपर से जनता का विश्वास उठ गया है। जहां हर रोज पीने का पानी आता था वहां 10-10, 15-15 दिन से पीने का पानी नहीं आ रहा है। कांग्रेस सरकार न पहले जनता को पानी देना चाहती थी और न ही आज पानी देना चाहती है क्योंकि कांग्रेस की यही कार्यशैली रहीं है।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Friday, October 23
