सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) कालका शिमला नेशनल हाईवे पर कुमारहट्टी से मात्र एक किलोमीटर दूर गाडिय़ों के शोरूम के पास पहाड़ी के दरकने का सिलसिला लगातार जारी है, जिसके चलते इस जगह सडक़ पर वाहन चलाना हादसे को निमंत्रण देना साबित हो सकता है।सडक़ के ऊपर से लगातार खिसक रहे पहाड़ व मलबे के कारण, जहां पहाड़ों पर बने मकानों को खतरा पैदा हो गया है, वहीं सडक़ से नीचे बने बड़ोग पंचायत के रूंदनघोड़ों गांव के भी कुछ मकान कभी भी खतरे की जद में आ सकते हैं। पहाड़ों के खिसकने के कारण, बड़ी-बड़ी चट्टानें सडक़ पर गिर चुकी हैं।ग्रामीणों का कहना है कि अगर पहाड़ खिसकने का सिलसिला जारी रहा, तो सडक़ किनारे बड़ोग पंचायत के गांव के भी कुछ मकान इसकी चपेट में आ सकते हैं। ग्रामीणों लक्ष्मीचंद, घनश्याम सिंह, हरिराम, शकुंतला देवी ने बताया कि पहाड़ी से पत्थर गिरने शुरू हुए और यह क्रम शुक्रवार को भी जारी है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन व सरकार से फोरलेन से हो रहे नुकसान से उन्हें बचाने की गुहार लगाई है।
Breakng
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
- सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
Monday, October 5
