नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज (एसपी जैरथ):- भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग ने कहा है कि सिरमौर जिला में भारी बारिश से बड़ा नुकसान हुआ है , जिसके चलते लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जिला में दर्जनों सड़के अभी भी बंद पड़ी है और जिस स्तर पर सड़क बहाली की कोशिश होनी चाहिए वह नहीं हो रही है जिसके चलते लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सड़कों के बंद होने से खासकर किसान वर्ग को बड़ा नुकसान पहुंच रहा है। किसान नकदी फसलों को मंडियों तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं , जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।राकेश गर्ग ने कहा कि जिला मुख्यालय नाहन में पेयजल योजनाएं दुरुस्त नहीं हो पा रही है , जिस कारण शहर में पानी की नियमित तौर पर सप्लाई नहीं हो पा रही है और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग पूछ रहे हैं यह कैसी सरकार हैउन्होंने कहा कि बरसात से पूर्व जो तैयारियां प्रशासन को करनी चाहिए थी वह तैयारियां प्रशासन की ओर से नहीं की गई थी। अब लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिसे सरकारी तंत्र को शीघ्र ठीक करना चाहिए।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
