मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज) चंडीगढ़-मनाली फोरलेन की एक लेन बंद होने के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। यहां हराबाग में ट्रक और कार की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक घायल हो गया, जबकि कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस थाना सुंदरनगर से दल मौका पर रवाना हो गया है।जानकारी के अनुसार सुंदरनगर के हराबाग में सुंदरनगर की ओर आ रही कार की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक को चोटें आई हैं। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस थाना सुंदरनगर का दल मौका के लिए रवाना हो गया है। उधर, हराबाग में फोरलेन की एक लेन पर इन दिनों टायरिंग के लिए क्षतिग्रस्त सडक़ को उखाड़ा गया है, जिसका कार्य बेहद धीमी रफ्तार से चल रहा है, जिसके कारण दोनों तरफ की ट्रैफिक एक ही लेन पर डायवर्ट की गई है। जहां वाहनों की गति अधिक होने के कारण रोजाना हादसे सामने आ रहे हंै। एनएचएआई ने लोगों को चेताने के लिए कोई चेतावनी बोर्ड भी नहीं लगाए हंै, जिसके कारण बाहर से आने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस थाना की टीम मौके पर रवाना हो गई है।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
