Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»मिस्टर इंडिया की अंगूठी उतारकर जनता के बीच जाएं विधायक- मनीष चौहान।
    सिरमौर

    मिस्टर इंडिया की अंगूठी उतारकर जनता के बीच जाएं विधायक- मनीष चौहान।

    By Himachal VartaJuly 30, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ):-   मिस्टर इंडिया की अंगूठी उतार कर विधायक अजय सोलंकी जनता के बीच जाएं। उनके सुख-दुख बांटे। नाहन विधानसभा क्षेत्र की जनता आपदा से त्रस्त हैं और विधायक मिस्टर इंडिया की तरह गायब हैं। कभी-कभार सोशल मीडिया पर ही दिखाई देते हैं।यह बात नाहन में पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश भाजपा सचिव मनीष चौहान ने कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सड़क, बिजली, पेयजल की समस्या से नाहन विधानसभा क्षेत्र के लोग जूझ रहे हैं। लेकिन सरकार, स्थानीय विधायक और प्रशासन आंखे मूंदे बैठा है। नाहन शहर में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है।लोगों को तीसरे दिन भी मुश्किल से पानी नसीब नहीं हो रहा है। दो सप्ताह से यही हाल है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर पहले की तरह पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं की गई तो भाजपा आंदोलन का रास्ता भी अख्तियार कर सकती है।उन्होंने कहा कि बरसात में आपदाएं पहले भी आती रही हैं। लेकिन इसके लिए पूर्व में तैयारियां की जाती रही हैं। वर्तमान में राजनीतिक व प्रशासनिक इच्छा शक्ति में कमी होने से नाहन विधानसभा की जनता मुश्किल की इस घड़ी में जूझ रही है। मनीष चौहान ने कहा कि विभागों के कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर पेयजल योजनाओं को ठीक करने में लगे हैं।विभाग की ओर से कोई अधिकारी या सरकार के नुमाइंदे हौसला अफजाई के लिए उनके साथ खड़े नहीं है। केंद्र सरकार की ओर से जारी 400 करोड़ रुपए की राहत राशि अभी तक लोगों को नहीं मिल पाई है।उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा विधायक एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के नेतृत्व में गत दस वर्षों में नाहन में सड़क, बिजली और पानी के क्षेत्र में विकास के नये आयाम स्थापित किए गए हैं।वर्तमान सरकार व स्थानीय विधायक इनका रखरखाव तक नहीं कर पा रहे हैं। पत्रकार वार्ता जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग, नगर परिषद अध्यक्ष श्यामा पुंडीर, पार्षद मधु अत्रि, अशोक विक्रम मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.