नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- रोटरी सखी की प्रधान मीनाक्षी रहल के सफल नेतृत्व में लगातार समाज कार्यों में आगे बढ़ते हुए कुंडलियों गांव के पास बंगाला बस्ती के लोगों को, जिनका इस बारिश में बहुत नुकसान हुआ है उनको लगभग अनाज की किट वितरित की l मुख्य अतिथि जसविंदर पाल सिंह कोहली मैनेजिंग डायरेक्टर एंबेसडर कंस्ट्रक्शन सलूशन ने इस बार पांवटा में बारिश से नुकसान के बारे में बताया l व समाजसेवी संस्थाओं से मदद करने की अपील की और रोटरी पांवटा सखी क्लब जोकि एक पूर्णता महिला क्लब है उनके द्वारा इस मदद की भूरी भूरी प्रशंसा की।कुंडलियों पंचायत के प्रधान इरफान हाशमी ने रोटरी पोंटा सखी क्लब का धन्यवाद किया l प्रधान मीनाक्षी रहल ने आश्वासन दिया कि आगे भी इस प्रकार के कार्य करते रहेंगे और कुंडोयों पंचायत के साथ मिलकर तरह-तरह की कार्यशालाओ का भी आयोजन करते रहेंगे।इस मौके पर अलका शर्मा, ममता सती, रजनी कौर, रूपम शर्मा, अनु धीमान, समीना बेगम और रोटरी पांवटा के पूर्व प्रधान राकेश रहल और गोपाल कृष्ण शर्मा उपस्थित रहे l
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Friday, October 23
