नाहन, हिमाचल वार्ता न्यूज़ ( रंजना शर्मा ) विधायक अजय सोलंकी ने आज नाहन विधानसभा क्षेत्र की भेड़ों और मात्तर सड़क का निरीक्षण किया तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़क को तुरंत बहाल करने के निर्देश दिए।उल्लेखनीय है कि भारी बारिश के कारण भेड़ों सड़क का करीब 500 मीटर भाग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके अलावा कई अन्य स्थानों पर भी मलवा आ गया है। विधायक अजय सोलंकी आज रविवार को स्वयं पैदल चलकर भेड़ों और मात्तर सड़क पर पहूँचे और सड़क का निरिक्षण किया तथा नुकसान का जायजा लिया। अजय सोलंकी ने कहा कि भारी बारिश के कारण नाहन क्षेत्र में सड़कों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग को बंद सड़कों को बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के एसडीओ अलोक, कांग्रेस कोषाध्यक्ष राकेश गर्ग, उप प्रधान लियाक़त अली, भूरा, तपेन्दर, रेवानंद के अलावा मात्तर-भेड़ों के अन्य निवासी भी उपस्थित थे।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
