नाहन, हिमाचल वार्ता न्यूज़ विधायक अजय सोलंकी ने बताया कि नाहन शहर के लिए 144.30 करोड़ रूपए की सीवरेज परियोजना को प्रदेश सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।अजय सोलंकी ने नाहन की इस सीवेरेज योजना की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाहन वासियों की ओर से आभार जताते हुए कहा कि यह योजना नाहन नगरजनों के लिए एक बहुत बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा कि योजना की स्वीकृति मिल गई है और इस सीवरेज योजना पर शीघ्र ही कार्य आरंभ होगा। अजय सोलंकी ने कहा कि इस सीवरेज योजना के आरंभ होने से ऐतिहासिक नाहन शहर सीवरेज प्रणाली से जुड़ जाएगा और शहर में रहने वाले हजारों लोगों को इसका लाभ मिलेगा।उन्होंने कहा कि नाहन की सीवरेज समस्या लंबे समय से चली आ रही थी, जो अब दूर हो जाएगी।
Breakng
- कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
- चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
- सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
Thursday, June 18
