Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कांगड़ा»कोपड़ा पंचायत में दम्पति के हत्याकांड मामले में पंचायत वासियों तथा मृतकों के परिजनों ने थाने के बाहर धरना दिया
    कांगड़ा

    कोपड़ा पंचायत में दम्पति के हत्याकांड मामले में पंचायत वासियों तथा मृतकों के परिजनों ने थाने के बाहर धरना दिया

    By Himachal VartaAugust 1, 2023
    Facebook WhatsApp

    काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   नूरपुर क्षेत्र की कोपड़ा पंचायत में दम्पति के हत्याकांड मामले में मंगलवार को पंचायत वासियों तथा मृतकों के परिजनों ने सुबह थाने के बाहर धरना दे दिया। यह धरना लगभग 1 घंटे तक चला। पंचायत वासियों व परिजनों ने मांग उठाई कि आरोपी के परिवार को पंचायत से बाहर निकाला जाए तथा आरोपी को ऐसी सजा दी जाए कि दोबारा कोई ऐसी घिनौनी हरकत करने के बारे में न सोचे। काफी देर तक थाने के बाहर गहमागहमी चलती रही। उसके बाद एस.पी. अशोक रत्न थाने के बाहर पहुंचे तथा परिजनों तथा गांव वासियों को आश्वासन दिया कि आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि परिजनों का दुख वह समझते हैं लेकिन पुलिस पूरी निष्पक्षता से इस मामले की जांच कर रही है। आरोपी के परिवार को पंचायत से बाहर निकालने के मामले पर एस.पी. ने कहा कि यह पंचायत स्तर का मामला है। पंचायत अपने स्तर पर जो भी निर्णय चाहे, वो ले सकती है।वहीं पूर्व मंत्री राकेश पठानिया भी धरना स्थल पर पहुंचे तथा हस्तक्षेप कर मामला शांत करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि वह गांव वासियों के साथ हैं लेकिन पुलिस को अपना काम करने दें। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की गहनता से छानबीन करने तथा आरोपी को सख्त सजा देने की मांग की। वहीं, नूरपुर के विधायक रणवीर सिंह निक्का अस्पताल में पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर मृतकों के परिजनों व गांव वासियों से मिले व ह्रदय विदारक घटना पर पुलिस प्रशासन से आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.