सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) सोलन सब्जी मंडी में टमाटर की कीमतों ने पुराने सभी रिकार्ड ध्वस्त कर दिए। अव्वल ग्रेड के टमाटर का क्रेट 4100 रुपए में बिका। औसतन एक क्रेट में करीब 25 किलो टमाटर होता है, ऐसे में सोमवार को टमाटर का भाव 100 से 160 रुपए प्रति किलो रहा। टमाटर के लगातार मिल रहे अच्छे दामों से किसानों के चेहरे खिल गए है। गौर रहे कि सोलन सब्जी मंडी में आने वाला टमाटर देश के विभिन्न राज्यों तक पहुंच रहा है। एक ओर अच्छे दाम से किसानों के चेहरों पर खुशी है, वहीं लगातार बढ़ रहे दामों से घर की रसोई से टमाटर गायब है। फिलहाल देश के अलग-अलग शहरों में टमाटर 200 से 250 रुपए प्रति किलो के भाव से बिक रहा है।
सोलन सब्जी मंडी के आढ़ती किशोर कुमार ने बताया कि उन्होंने अभी तक टमाटर का इतना अधिक रेट कभी नहीं देखा। सोमवार को मंडी में टमाटर का भाव 3500 रुपए से चार हजार रुपए के पार पहुंचा है। इस बार हिमाचल और बंगलूरू में भी टमाटर की कम फसल हुई है, जिसके कारण दाम बढ़े हैं और आने वाले दिनों में भी फिलहाल टमाटर के भाव पर ज्यादा असर नहीं पडऩे वाला है।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Sunday, July 19
