नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान ने बताया कि आज मंगलवार को नाहन में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा तीन दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारम्भ हुआ।उन्होने बताया कि प्रशिक्षण कार्यशाला में नेशनल इंस्टिट्यूटऑफ़ टेक्निकल ट्रेनिंग एंड रिसर्च चंडीगढ़ से रिसोर्स पर्सन डॉक्टर हेमंत कुमार विनायक, डॉक्टर अमित गोयल और प्रो. संजय शर्मा विशेष रूप से प्रशिक्षण प्रदान करने हेतू आमंत्रित किए गए हैं। उन्होने बताया कि इन रिसोर्स पर्सन ने भवन के ढांचे के सुरक्षित निर्माण आदि पर उपस्थित प्रतिभागियों को विशेष जानकारी प्रदान की तथा इस प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान सरकारी और निजी भवनों के निर्माण में भूकंप आदि आपदा के दृष्टिगत सुरक्षा मापदंडो के बारे में जानकारी दी गई। इस कार्यशाला में लोक निर्माण, जल शक्ति, स्वास्थ्य, नगर परिषद, शिक्षा और पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित करीब 60 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
Breakng
- कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
- चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
- सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
Thursday, June 18
