बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) नेशनल हाईवे चंडीगढ़ मनाली पर आमने सामने से आ रहे ट्रकों में जोरदार टक्कर हो गयी। दोनों ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक ट्रक चालक गाड़ी में बुरी तरह फंसा रहा, जिसे स्थानीय लोगों व वाहन चालकों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया।मौके पर स्थानीय पुलिस स्वारघाट मौके पर पहुंची तथा सारे मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। एक ट्रक चालक को आपातकालीन अवस्था मे 108 के माध्यम से अस्पताल में पहुंचाया गया है और दूसरे को पुलिस की गाड़ी में अस्पताल ले जाया गया है। घटना सुबह करीब 8.00 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई है।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3
