Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»टेक्नोमैक नीलामी की स्टेटस रिपोर्ट उच्च न्यायालय को सौंपी
    सिरमौर

    टेक्नोमैक नीलामी की स्टेटस रिपोर्ट उच्च न्यायालय को सौंपी

    By Himachal VartaAugust 1, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )     इंडियन टेक्नोमैक परिसर की नीलामी प्रक्रिया की स्टेटस रिपोर्ट राज्य कर विभाग ने हाईकोर्ट को सौंप दी है। बीते 27 जून को हुई नीलामी में 7.83 फीसदी वृद्धि के साथ 22.75 करोड़ में कंपनी के सात लॉट बेचे थे। बहुचर्चित 4,300 करोड़ रुपये के कर एवं बैंक कर्ज घोटाले में फंसी इंडियन टेक्नोमैक परिसर की नीलामी प्रक्रिया की स्टेटस रिपोर्ट राज्य कर विभाग ने हाईकोर्ट को सौंप दी है। बीते 27 जून को हुई नीलामी में 7.83 फीसदी वृद्धि के साथ 22.75 करोड़ में कंपनी के सात लॉट बेचे थे। ये चल एवं अचल संपत्तियां तीन पार्टियों ने खरीदी। अब शेष 10 लॉट बेचने के लिए अदालत नई तारीख देगी। इससे पहले इसी साल 18 जनवरी को भी कंपनी की नीलामी प्रक्रिया अमल में लाई गई थी, जिसमें 6.36 करोड़ की नीलामी को प्रदेश उच्च न्यायालय ने बद्दी के खरीदार के पक्ष में पहले ही मंजूरी दे दी थी। पिछले माह विभाग ने चौथी बार कंपनी परिसर की नीलामी प्रक्रिया अपनाई थी। विभाग ने चल और अचल संपत्ति का आरक्षित मूल्य 158 करोड़ रुपये रखा था, जिसमें सात लॉट बढ़ोतरी के साथ पौने 23 करोड़ रुपये में बेचे। इसमें कंपनी की जमीन के दो प्लाट, 21 कंडम वाहन और चार शेड की नीलामी हुई।
    राज्य कर एवं आबकारी विभाग पिछली नीलामी में परिसर के काफी हिस्से को बेचने में सफल रहा। बोली के लिए जमीन के 8 लॉट बनाए गए, इनमें से अभी 6 लॉट की नीलामी फिर होगी। प्लांट, मशीनरी व शेड के 9 लॉट में से विभाग चार लॉट फिर बेचेगा। कुल 10 लॉट को अभी बेचा जाना है। संयुक्त आयुक्त एवं प्राधिकृत अधिकारी जीडी ठाकुर ने बताया कि 27 जून को हुई नीलामी की स्टेटस रिपोर्ट उच्च न्यायालय को सौंप दी है। अब अदालत की ओर से शेष संपत्तियां बेचने के लिए नई तारीख दी जाएगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.