सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) चिट्टे के मामले में हिमाचल पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पंजाब के गिरफ्तार सप्लायर की निशानदेही पर सरगना को भी पंजाब से ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को सोलन ला रही है। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार 16 जुलाई को सोलन पुलिस की विशेष टीम ने ड्रग पेडलर आरोपी निहाल ठाकुर से 20.65 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। पुलिस ने इस खेप के सप्लायर पवनप्रीत निवासी फरीदकोट पंजाब और इसके सह आरोपी अजय कुमार को फिरोजपुर से गिरफ्तार किया था। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने सरगना का खुलासा किया। इसके बाद पुलिस ने टीम गठित कर मुख्य आरोपी गुरविंदर सिंह, निवासी फिरोजपुर, पंजाब को गिरफ्तार कर लिया है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
