Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
    • मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
    • राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
    • एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»उपायुक्त सुमित खिमटा ने रोटरी क्लब के पौधरोपण कार्यक्रम में लिया भाग
    सिरमौर

    उपायुक्त सुमित खिमटा ने रोटरी क्लब के पौधरोपण कार्यक्रम में लिया भाग

    By Himachal VartaAugust 2, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन, हिमाचल वार्ता न्यूज़    उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने आज बुधवार को रोटरी क्लब नाहन सिरमौर हिल्स द्वारा पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत नाहन के नौणी का बाग में लाल व पीले चंदन के पौधे रोपित कर पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
    सुमित खिमटा ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि हमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति सचेत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक माह से अधिक भारी बारिश के कारण भू-स्खलन और लैंड स्लाईड लगातार हो रही है और सिरमौर जिला में भी इससे भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि यह कहीं न कहीं पर्यावरण की उपेक्षा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि हमें पर्यावरण के प्रति सचेत रहकर अधिक से अधिक पौध रोपण करना चाहिए।
    रोटली क्लब के पौध रोपण अभियान के तहत लगभग 500 पौधे रोपे किए जाएगे जिसमें चंदन, आंवला, जामुन व नीम इत्यादि के पौधे शामिल हैं। इन पौधों को पर्यावरण चैयरमेन रोटरी राजीव बंसल द्वारा निशुल्क उपलब्ध करवाया जायेगा।
    रोटरी क्लब के अध्यक्ष राकेश थापा ने उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा का पौधा रोपण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अभार जताया। उन्होंने क्लब की पर्यावरण से संबन्धित आगामी योजनाओ को सांझा किया।
    डा. सबलोक, सुशील अत्री, सचिव विभोर, प्रगति सबलोक, शिवानी थापा व कल्पना बंसल सहित इंनरव्हिल क्लासिक की अध्यक्षा भावना रत्न, सचिव रूबी सोलंकी सहित अन्य सदस्यों ने पौध रोपण कार्यक्रम में भाग लिया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
    • मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
    • राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
    • एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.