बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज) बिलासपुर और हमीरपुर की सीमा में बहने वाली माक्कन खड्ड में बजरी से भरे टिप्पर के गिर जाने से चालक की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य घायल हुए हैं। टिप्पर धंगोटा से बजरी लेकर घुमारवीं जा रहा था कि ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और 150 फुट नीचे जाकर पलट गया।हादसे में चालक की मौत हो गई है, जिसकी पहचान अरुण कुमार पुत्र औंकार गांव अवडानीघाट तहसील घुमारवीं के रूप में हुई है। घायलों में रामपाल पुत्र पुड़ी राम गांव कोठी तहसील घुमारवीं और अनवर मोहम्मद पुत्र मजीद मोहम्मद गांव रटैला एंड तहसील घुमारवीं शामिल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Saturday, July 18
