नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- राजगढ़ में ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार किए गए प्रोडक्ट्स के ब्रैंड भूमि का उद्घाटन खंड विकास कार्यालय में एडीएम राजगढ़ राजकुमार ठाकुर द्वारा बीडियो अरविंद गुलेरिया की उपस्थिति में किया गया । इस अवसर पर अरविंद गुलेरिया ने बताया कि भूमि ब्रैंड के अंतर्गत राजगढ़ क्षेत्र की महिलाएं अपने विभिन्न प्रोडक्ट्स जैसे अचार , जैम , चटनी , फलों का जूस आदि बाजार में बेच सकेगी। इसके अतिरिक्त सहकारिता के मॉडल पर दूध और दहीं को भी महिलाओं द्वारा खुले बाजार में बेचा जा सकेगा । उनका प्रयास है की अमूल की तर्ज पर राजगढ़ की महिलाएं भी एक प्रसिद्ध उत्पाद तैयार कर सकेगी । उज्ज्वल संकुल स्तरीय संगठन के सौजन्य से करीब ढाई हजार से अधिक महिलाएं इस प्रकल्प से जुड़ी हैं । भूमि के लॉन्च होने से ना सिर्फ महिलाओं को रोजगार मिलेगा बल्कि स्थानीय फसलों के भी किसानों को अच्छे दाम मिल सकेंगे । इस अवसर पर एसडीएम राजगढ़ राजकुमार ठाकुर ने ग्रामीण महिलाओं के इस उद्यम की प्रशंसा की और उम्मीद जताई की भूमि ब्रैंड राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएगा ।
Breakng
- कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
- चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
- सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
Thursday, June 18
