नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ ( रंजना शर्मा ) स्वास्थ्य एवं परिवार तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. कर्नल धनी राम शांडिल आगामी 6 अगस्त को सिरमौर जिला के प्रवास पर होंगे। वह 6 अगस्त को प्रातः 10 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नारग का दौरा कर अस्पताल का निरीक्षण करेंगे तथा लोगों से मिलेंगे। इसके बाद वह प्रातः 11 बजे मलाणु की बेड़ में आंगनवाड़ी केन्द्र के भवन का लोकार्पण करेंगे।
कर्नल शांडिल इसी दिन दोपहर एक बजे ग्राम पंचायत बाग बशोग पहुंचेंगे तथा बाद दोपहर 2.30 बजे नागरिक अस्पताल सराहां का निरीक्षण करेंगे। इसके उपरांत वह सराहां में यूनाईटेड वेटरन एसोशियेसन पच्छाद के द्वितीय वार्षिक समारोह मेें बतौर मुख्य अतिथि शिरक्त करंेगे। सांय 5 बजे स्वास्थ्य मंत्री वापिस सोलन के लिये रवाना होंगे।
स्वास्थ्य मंत्री के साथ इस दौरान पंचायती राज संस्थानों के चुने हुए प्रतिनिधि, कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
