हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर ने सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल समेत 14 अलग-अलग विभागों में खाली चल रहे पदों को स्टॉप गैप योजना के तहत अनुबंध पर भरने का निर्णय लिया है। वर्तमान में संस्थान में संकाय के 65 से अधिक पद खाली चल रहे हैं। विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसलिए संस्थान की ओर से अस्थायी नियुक्तियां की जा रही हैं।एनआईटी प्रशासन ने स्थायी तौर पर इन पदों को भरने के लिए बीते माह इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए थे। वर्तमान में आवेदन पत्रों की छंटनी प्रक्रिया चल रही है। बोर्ड ऑफ गवर्नर और शिक्षा मंत्रालय की औपचारिकताओं को पूरा करने में एक समय लगेगा। तब तक विद्यार्थियों की पढ़ाई सुचारू रूप से चलती रहे, इसके लिए अनुबंध पर अस्थायी भर्तियां करने का निर्णय लिया गया है।वर्तमान में एनआईटी हमीरपुर में स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में 4,000 के करीब विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। 16 अगस्त से 19 अगस्त तक संस्थान में साक्षात्कार होंगे। पीएचडी डिग्री धारक को 80 हजार और एमआर्क-एम प्लानिंग डिग्री धारक को 70 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा। एनआईटी के निदेशक प्रो. एचएम सूर्यवंशी ने कहा कि संस्थान में खाली पदों को अनुबंध पर अस्थायी तौर पर भरने का निर्णय लिया गया है।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3
