चंबा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) विकास खंड मैहला की ग्राम पंचायत दाड़वीं में एक व्यक्ति खाई में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रताप चंद उर्फ तिबलू राम पुत्र बुधिया राम निवासी दाड़वीं के तौर पर हुई है। प्रताप बुधवार शाम को रोजाना की तरह दिहाड़ी लगाकर अपने घर जा रहा था लेकिन रास्ते में पांव फिसलने से गहरी खाई में जा गिरा और उसकी मौत हो गई।व्यक्ति के गिरने के बाद आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस कर्मियों को दी। पुलिस ने मौके पर आकर चश्मदीदों और परिजनों के बयान दर्ज किए तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चम्बा पहुंचाया, जहां पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया है। प्रशासन की ओर से राहत राशि प्रभावित परिवार को दी गई। मृतक के परिजनों ने रास्ते को ठीक करने की मांग उठाई है।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Sunday, July 19
