मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) जोगिंद्रनगर पुलिस ने कांगड़ा जिले के शाहपुर क्षेत्र के एक कार चालक को लगभग 2 किलोग्राम चरस सहित दबोचा। आरोपित कार चालक की पहचान अंचल कुमार (47) पुत्र महंत राम निवासी गांव सारणू डाकघर व तहसील शाहपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है जिसे मेडिकल जांच के उपरांत न्यायालय में पेश किया गया।जानकारी के अनुसार घटासनी-बरोट राजमार्ग में कंधार के समीप हैड कांस्टेबल अजय कुमार और एचएएसआई अश्वनी कुमार के नेतृत्व में नाका लगाया गया था। वीरवार करीब सवा 11 बजे बरोट की तरफ से आई कार की तलाशी लेने पर 1.989 किलोग्राम चरस बरामद हुई। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी सौम्या साम्बसिवन ने बताया कि आरोपित युवक को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। कोर्ट ने उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड में भेजा दिया है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Saturday, October 17
